बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, जानें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज यानि बुधवार (15 अप्रैल 2026) को जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे समत्व भवन, भोपाल से एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित किए। छात्र-छात्राएं अपना रोल नंबर दर्ज कर माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की जिलेवार और राज्यवार सूची (मेरिट लिस्ट) भी जारी किया गया।
बता दें कि एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 6 मार्च को था। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हुई थी जो 7 मार्च 2026 तक चली। इस वर्ष प्रदेश में लगभग 16 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी है। इसमें कक्षा 10वीं के लगभग 9 लाख 7 हजार और 12वीं के करीब 7 लाख छात्र शामिल हुए थे।
MP Board 10th-12th result: इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर करें चेक
mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
MP Board 10th-12th result: मोबाइल ऐप पर भी देख सकते हैं नतीजे
कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम विद्यार्थी और अभिभावक मोबाइल पर भी देख सकेंगे।
इसके लिए छात्रों को Google Play Store पर जाकर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करना होगा।
फिर Know Your Result आप्शन का चयन कर विद्यार्थी को अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) डालकर (submit) करना होगा।
इसके अलावा विद्यार्थी Digilocker के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।
MP Board 10th-12th रिजल्ट ऐसे देखें
Step 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर ‘Exam Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
Step 3: यहां MP Board 10th या 12th Result 2026 का लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर भरकर Submit पर क्लिक करें।
Step 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। आप इसमें अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।
जानिए पास होने के लिए कितने मार्क्स जरूरी
एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है।
अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा।
जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होंगे, उनके लिए मई महीने में होने वाली द्वितीय परीक्षाएं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
12वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को ‘मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना’ के तहत लैपटॉप के लिए प्रोत्साहन राशि और उच्च शिक्षा में स्कॉलरशिप दी जाएगी।
MP Board : मार्कशीट में क्या-क्या रहेगी जानकारी
छात्र का नाम
माता-पिता का नाम
रोल नंबर
जन्मतिथि
स्कूल का नाम
स्कूल कोड
कुल प्राप्तांक
विषयवार प्राप्त अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)।
कुल अंक, प्रतिशत और डिवीजन (प्रथम, द्वितीय या तृतीय)।
रिजल्ट का स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली राहत पर ब्रेक