समर ब्यूटी गाइड: ड्यूई मेकअप लुक को लंबे समय तक फ्रेश रखने के तरीके
आजकल मेकअप की दुनिया में ड्यूई मेकअप का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर ग्लास स्किन और नैचुरल ग्लो वाले लुक ने हर किसी को आकर्षित किया है। खासकर गर्मियों के मौसम में, जब हैवी मेकअप करना मुश्किल हो जाता है, तब ड्यूई मेकअप एक फ्रेश और हल्का विकल्प बनकर सामने आता है।ड्यूई मेकअप का मतलब है ऐसा लुक जिसमें त्वचा अंदर से चमकती हुई और हाइड्रेटेड दिखे। यह मैट मेकअप के बिल्कुल विपरीत होता है और स्किन को एक सॉफ्ट, ग्लोइंग फिनिश देता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह गर्मियों के लिए सही है?गर्मी में पसीना, ऑयल और धूप का असर मेकअप को खराब कर सकता है। ऐसे में ड्यूई मेकअप को सही तरीके से करना बहुत जरूरी हो जाता है, वरना यह लुक जल्दी ही ऑयली और असहज लग सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ड्यूई मेकअप क्या होता है, इसे सही तरीके से कैसे किया जाए और गर्मियों में यह आपके लिए बेस्ट है या वर्स्ट।
Dewy Makeup क्या होता है?
ड्यूई मेकअप एक ऐसा स्टाइल है जिसमें स्किन को हाइड्रेटेड, फ्रेश और ग्लोइंग दिखाया जाता है। इसमें हैवी पाउडर का कम इस्तेमाल होता है और लिक्विड या क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स का ज्यादा उपयोग किया जाता है। इस तरह के मेकअप में त्वचा को प्राकृतिक रूप से दमकता हुआ दिखाया जाता है।
गर्मियों में ड्यूई मेकअप लुक कितना सही?
यह गर्मियों के लिए बेहतरीन है। इस मौसम में कम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें और आयल फ्री माॅइश्चराइजर चुनें। इसमें लिक्विड फाउंडेशन, हाइलाइटर और कम पाउडर का उपयोग किया जाता है। यह मेकअप स्टाइल स्किन को सॉफ्ट, यंग और फ्रेश लुक देता है।
सबसे पहले स्किन को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करें।
- फिर लाइटवेट फाउंडेशन या BB क्रीम लगाएं।
- इसके बाद लिक्विड हाईलाइटर और क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करें ताकि नैचुरल ग्लो मिले।
- सेटिंग स्प्रे का उपयोग करें ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।
ड्यूई मेकअप किस स्किन टाइप के लिए बेस्ट?
अगर आपकी स्किन ड्राय या नॉर्मल है तो यह लुक बेस्ट है। लेकिन ऑयली स्किन वालों के लिए यह जल्दी पसीने और ऑयल के कारण खराब हो सकता है। ध्यान रखें कि ड्यूई मेकअप के लिए हमेशा स्किन टाइप के अनुसार प्रोडक्ट्स चुनें। सनस्क्रीन लगाना न भूलें और मेकअप को ज्यादा लेयर न करें।

महिला आरक्षण पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 50% नहीं तो 33% ही सही
ED की बड़ी कार्रवाई: सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर रेड, जांच तेज
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा की Z+ सिक्योरिटी खत्म, सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस को