नवमी पर मां सिद्धिदात्री को क्या भोग चढ़ाएं
Navami 2026 Special Bhog: नवरात्रि का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसमें नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विशेष अवसर होता है। नवरात्रि का समापन नवमी के दिन होता है, और इस दिन कन्या पूजन करना एक पवित्र परंपरा है।इस दिन देवी के नौ रूपों के प्रतिनिधि माने जाने वाली कन्याओं को घर बुलाकर उनका सम्मान और सेवा की जाती है। कन्या पूजन के दौरान मां सिद्धिदात्री का प्रिय भोग बनाना विशेष महत्व रखता है।मां सिद्धिदात्री के भोग में सबसे प्रिय है सूजी का हलवा और काला चना। ऐसे में यदि आप इस नवमी पर कन्या पूजन आयोजित कर रहे हैं और मां सिद्धिदात्री को भोग अर्पित करना चाहते हैं, तो सही सामग्री और विधि के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
सूजी का हलवा बनाने का सामान
- सूजी – 1 कप
- पानी- 4 कप
- चीनी – 2 कप
- घी – 2 टेबलस्पून
- दूध – 2 कप
- काजू, किशमिश, बादाम – सजाने के लिए
- इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
हलवा बनाने की विधि
- कड़ाही में घी गरम करें और उसमें सूजी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- जब सूजी भुन जाए तो पहले उसमें नाप कर पानी डालें।
- पानी डालते समय इसे लगातार चलाते रहें।
- अब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- इलायची पाउडर डालें और 2–3 मिनट पकाएं।
- ऊपर से काजू, किशमिश और बादाम डालकर सजाएं।
- गरमा-गरम हलवा कन्या पूजन में भोग के रूप में परोसें।
प्रसाद के लिए चना बनाने का सामान
- काला चना – 1 कप (भीगा हुआ)
- नमक – स्वादानुसार
- जीरा पाउडर – 1/4 टीस्पून
- हरा धनिया – सजाने के लिए
चना बनाने की विधि
- चने को रात भर पानी में भिगो दें।
- अगली सुबह चनों को साफ पानी में 20–25 मिनट तक उबालें या प्रेशर कुकर में 2–3 सीटी आने तक पकाएं।
- उबले चने में नमक, हल्दी और जीरा पाउडर मिलाएं।
- ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं।
- आप चाहें तो इसे बिना प्याज-लहसुन के फ्राई भी कर सकती हैं।
- इसे भी कन्या पूजन में भोग के रूप में अर्पित करें।

सोनम रघुवंशी केस में नया मोड़, मेघालय सरकार ने जमानत रद्द करने की लगाई गुहार
गर्मियों में स्कूल टिफिन के लिए हल्के और पौष्टिक खाने की लिस्ट
सोयाबीन के दाम बढ़े, बायोफ्यूल उत्पादन को दिया जा रहा प्राथमिकता
ITR Filing: ये 10 गलतियां कर सकती हैं आपकी जेब ढीली, बचकर रहें
‘कुछ तो मजबूरियां रही होंगी…’ के शायर बशीर बद्र का निधन
Suriya से पहले इस अभिनेता को ऑफर हुई थी ‘करुप्पु’
मेंटेनेंस और व्यवस्थाओं के चलते सफारी बंद रखने का फैसला