दालों का आयात 34 फीसदी घटा, बढ़ेंगे दाम
नई दिल्ली । देश में दालों की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में दालों का आयात 34 प्रतिशत घटकर 3.63 अरब डॉलर रह गया है। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 5.54 अरब डॉलर था। आयात में कमी के कारण आने वाले महीनों में दालों की कीमतों में तेजी आने की आशंका जताई जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार मसूर और पीली मटर के आयात में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। मसूर दाल के आयात में करीब 6 प्रतिशत और पीली मटर में 47 प्रतिशत तक कमी आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि घरेलू उत्पादन में पर्याप्त बढ़ोतरी नहीं हुई तो बाजार में दालों की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।
इस बार मानसून और फसल उत्पादन को लेकर भी चिंता बनी हुई है। यदि उत्पादन कमजोर रहा तो सरकार पर अतिरिक्त दबाव बढ़ सकता है। हालांकि सरकार के पास फिलहाल बफर स्टॉक मौजूद है, लेकिन लगातार घटते आयात के चलते खुदरा बाजार में दाम बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

संसद में विवाद गरमाया: काकोली ने कल्याण बनर्जी पर गाली-गलौज का आरोप लगाया
सोनम रघुवंशी केस में नया मोड़, मेघालय सरकार ने जमानत रद्द करने की लगाई गुहार
गर्मियों में स्कूल टिफिन के लिए हल्के और पौष्टिक खाने की लिस्ट
सोयाबीन के दाम बढ़े, बायोफ्यूल उत्पादन को दिया जा रहा प्राथमिकता
ITR Filing: ये 10 गलतियां कर सकती हैं आपकी जेब ढीली, बचकर रहें
‘कुछ तो मजबूरियां रही होंगी…’ के शायर बशीर बद्र का निधन
Suriya से पहले इस अभिनेता को ऑफर हुई थी ‘करुप्पु’