2 साल की उम्र में स्नूकर में इतिहास रचा नन्हा खिलाड़ी
नई दिल्ली|वेल्स, एजेंसी। ब्रिटेन के रहने वाले जूड ओवेन्स ने अपने तीसरे जन्मदिन से पहले ही खेल की दुनिया में इतिहास रच दिया है। मात्र 2 साल की उम्र में उसने पूल और स्नूकर में दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। मात्र दो साल और 261 दिन की उम्र में उसने एक ही शॉट से दो गेंदों को अलग-अलग छेद (पॉकेट) में डालकर रिकॉर्ड बनाया। इसके कुछ ही दिनों बाद उसने पूल टेबल के किनारों का इस्तेमाल करके सटीक ‘बैंक शॉट’ लगाया और दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उसके पिता ने बताया कि जूड बचपन से ही इस खेल में माहिर है और उन्हें पूरा भरोसा है कि उनका बेटा भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बनेगा।सोशल मीडिया पर लोग इस छोटे से बच्चे के सटीक निशाने और समझ को देखकर दंग हैं, और कई लोग इसे प्रेरणादायक और असाधारण प्रतिभा का उदाहरण बता रहे हैं।

रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
साक्ष्य के अभाव में हाई कोर्ट का फैसला, हत्या मामले में मां दोषमुक्त
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में 6600 रुपये का उछाल, सोना 1.61 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट
The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार; सेंसेक्स 470 अंक चढ़ा, निफ्टी 25500 के पार