दोनों तरफ से चली गोलियों के बीच हुई गिरफ्तारी
दिल्ली। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सरिता विहार इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह बांग्लादेशी नागरिकों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस और आरोपियों के बीच हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पकड़े गए आरोपियों के पास से में हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम ने सरिता विहार में इन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपियों को घेरने का प्रयास किया, उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आत्मरक्षा में और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके दोनों तरफ से गोलियां चलीं। स मुठभेड़ के बाद, पुलिस ने कुल छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। तलाशी के दौरान, आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टे और एक 12 बोर की देसी बंदूक बरामद हुई। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि ये बांग्लादेशी कितने समय से दिल्ली में रह रहे थे और किस गैंग के साथ संपर्क में थे।

खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव