ईडीआईआई द्वारा 21 दिवसीय सूक्ष्म उद्यम विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
बैतूल। अर्ध-शहरी एवं ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिस्को एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में संचालित रुर्बन महिला उद्यमिता योजना के अंतर्गत 21 दिवसीय सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार एवं सूक्ष्म उद्यमों से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को केवल तकनीकी कौशल ही नहीं, बल्कि उद्यमिता विकास, व्यवसाय प्रबंधन, वित्तीय साक्षरता, विपणन, डिजिटल लेन-देन, उत्पाद की गुणवत्ता, ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वे अपने उत्पादों को बाजार की मांग के अनुरूप विकसित कर सकें। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो प्रमुख उद्यमों पर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। पहला समूह गोमय (गौ आधारित) उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त करेगा, जिसमें प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पाद जैसे दीपक, धूपबत्ती, पूजा सामग्री, सजावटी वस्तुएँ एवं अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार करना सिखाया जाएगा। वहीं दूसरा समूह हस्तशिल्प कला पर आधारित प्रशिक्षण प्राप्त करेगा, जिसमें स्थानीय संसाधनों एवं पारंपरिक कला कौशल के माध्यम से आकर्षक एवं बाजारोन्मुख उत्पादों का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम की विशेषता यह है कि प्रशिक्षण केवल कौशल विकास तक सीमित नहीं रहेगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रतिभागी महिलाओं को छह माह तक निरंतर हैंड होल्डिंग सपोर्ट प्रदान किया जाएगा। इस अवधि में विशेषज्ञों द्वारा उद्यम स्थापना, व्यवसाय संचालन, उत्पाद विकास, गुणवत्ता सुधार, बाजार से जोड़ने, समूह प्रबंधन, वित्तीय संस्थानों से समन्वय तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया जाएगा, जिससे महिलाएँ अपने उद्यम को सफलतापूर्वक स्थापित कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सामूहिक उद्यम की अवधारणा से भी परिचित कराया जाएगा, जिससे वे समूह आधारित उत्पादन एवं विपणन मॉडल अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। साथ ही उन्हें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता एवं उद्यमी सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के समंवयक कस्तूरी बडोदकर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि अर्ध-शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी महिला उद्यमों का निर्माण, स्थानीय रोजगार के अवसरों का सृजन तथा महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक भागीदारी को मजबूत करना है। यह परियोजना महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर ईडीआईआई के परियोजना अधिकारी साबले सर, लायन्स क्लब से कंचन आहूजा, एवं रक्षा अग्रवाल, ईडीआईआई से कस्तूरी बडोदकर, शुभम मीना एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया