मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को निवाड़ी में 25 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कलेक्टर कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं और परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहुप्रतीक्षित नवीन कलेक्टर कार्यालय की सौगात मिलने से जनसामान्य को पहले से बेहतर और सुलभ तरीके से नागरिक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। जिला मुख्यालय पर एक ही स्थल पर विभागों के कार्यालय संचालित होने से समयबद्ध और त्वरित रूप से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त होगा।
लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, राज्यसभा सांसद महेश केवट एवं विधायक अनिल जैन सहित स्थानीय उपस्थित रहे।

पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'