डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
जबलपुर।रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के बायोसाइंस विभाग के आचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह को नया अधिष्ठाता छात्र कल्याण नियुक्त किया गया है। कुलसचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. सिंह आगामी आदेश तक इस पद का दायित्व संभालेंगे। ज्ञात हो कि 16 मार्च को प्रो. विवेक मिश्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर असहयोग का आरोप लगाते हुए इस पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके पद छोड़ने के बाद से विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण अधिष्ठाता के नाम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। नए आदेश के साथ ही अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति कर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई