समर फैशन में छाया ये प्रिंट, मिनटों में बदलेगा आपका लुक
Summer Printed Outfit Ideas: गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी चुनौती होती है खुद को कूल और स्टाइलिश बनाए रखना। तेज धूप, पसीना और चिपचिपाहट के बीच ऐसा आउटफिट चुनना आसान नहीं होता जो आरामदायक होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी लगे। ऐसे में आपके कपड़ों का फैब्रिक ही नहीं, बल्कि उनका प्रिंट भी बहुत मायने रखता है। सही प्रिंट न केवल आपके लुक को फ्रेश और आकर्षक बनाता है बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी निखारता है।
आजकल फैशन इंडस्ट्री में लाइट, ब्रेथेबल और आइ-कैची प्रिंट्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। खासकर फ्लोरल, पेस्टल और मिनिमल प्रिंट्स गर्मियों के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। ये प्रिंट्स देखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही पहनने में कंफर्टेबल भी होते हैं। चाहे आप कॉलेज जा रही हों, ऑफिस या फिर कैजुअल आउटिंग, सही प्रिंट आपके पूरे लुक को अपग्रेड कर सकता है।अगर आप भी इस समर सीजन में कुछ नया और ट्रेंडी ट्राय करना चाहती हैं, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे वो खास प्रिंट्स जो इस गर्मी में आपके स्टाइल को बना देंगे सुपर कूल और फैशनेबल।
फ्लोरल प्रिंट
फ्लोरल प्रिंट हमेशा ट्रेंड में रहने वाला स्टाइल है। यह गर्मियों का सबसे लोकप्रिय और क्लासिक विकल्प है। हल्के रंगों पर छोटे-छोटे फूलों के डिजाइन न सिर्फ आंखों को सुकून देते हैं बल्कि आपको फ्रेश लुक भी देते हैं। फ्लोरल कुर्ती, ड्रेस या साड़ी हर मौके के लिए परफेक्ट होती है।
पेस्टल प्रिंट
सॉफ्ट और एलिगेंट लुक के लिए पेस्टल प्रिंट अपना सकते हैं। पेस्टल शेड्स जैसे बेबी पिंक, मिंट ग्रीन और स्काई ब्लू गर्मियों में बेहद ट्रेंड में रहते हैं। इन पर बने हल्के प्रिंट्स आपके लुक को सॉफ्ट और क्लासी बनाते हैं। ऑफिस वियर के लिए ये बेस्ट ऑप्शन हैं।
ट्रॉपिकल प्रिंट
ये प्रिंट वेकेशन वाइब्स के लिए बेस्ट है। अगर आप बीच या ट्रिप प्लान कर रही हैं तो ट्रॉपिकल प्रिंट्स जरूर ट्राय करें। पाम लीव्स, बड़े फूल और ब्राइट कलर्स आपके लुक को एकदम वाइब्रेंट बना देते हैं।
टाई एंड डाई प्रिंट
ये प्रिंट ज्यादातर शिफॉन फैब्रिक के कपड़ों पर ही होता है। इसलिए आप इसे गर्मी के मौसम में भी कैरी कर सकते हैं। शिफॉन के साथ-साथ कॉटन और लिनेन फैब्रिक के कपड़े पर भी ये प्रिंट काफी कमाल का लगता है। महिलाएं इस फैब्रिक की साड़ी काफी मन से पहनती हैं, वहीं लड़कों पर इस प्रिंट के कुर्ते खूब जचते हैं।
मिनिमल प्रिंट
सिंपल में भी स्टाइल चाहिए तो मिनिमल प्रिंट ट्राय करें। अगर आप ज्यादा हेवी प्रिंट्स पसंद नहीं करतीं, तो मिनिमल प्रिंट्स आपके लिए बेस्ट हैं। छोटे-छोटे डिजाइन और साफ पैटर्न आपके लुक को सटल लेकिन आकर्षक बनाते हैं।

UP में कैबिनेट विस्तार की चर्चा गर्म, विनोद तावड़े आज करेंगे योगी आदित्यनाथ से अहम बैठक
मोनालिसा भाग गई है…’—पति का दावा, लोगों से खोजने की अपील
होर्मुज तनाव का असर भारत पर—ट्रंप के ऐलान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी 23,600 के नीचे
मिशन गिद्ध: भोपाल से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा, 7 दिन में तय की 1274 KM दूरी—क्या है वजह?
छात्रों को मिला आधुनिक सुविधाओं से लैस नया स्कूल, राज्यपाल-सीएम ने किया उद्घाटन
भारत-ब्रिटेन FTA: मई से लागू हो सकता है समझौता, ऑटो और व्हिस्की पर टैक्स में बड़ी राहत
अमेरिका की कार्रवाई से होर्मुज बंद, वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा—ऊर्जा संकट बढ़ सकता है
खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: बिस्तर के अंदर छिपाई गई डांसर की लाश, बदबू से खुला राज