कलेक्टर पर भड़के सिंधिया: जनसुनवाई में लगाई कड़ी फटकार, Video वायरल
अशोकनगर। जिले के ईसागढ़ में जनसुनवाई के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कलेक्टर पर नाराज हो गए. इस दौरान उन्होंने कलेक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि यह आवेदन मेरे लिए सोने के समान हैं. अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हर कोई केंद्रीय मंत्री की तारीफ करते नजर आ रहा है।
अशोकनगर से एक ऐसा वीडियो है, जो आपको भावुक और सोचने पर मजबूर कर देगा. केंद्रीय मंत्री ने जनसुनवाई के दौरान ही लापरवाही बरतने पर कलेक्टर साकेत मालवीय को मंच से ही कड़ी फटकार लगाई. जब सिंधिया ने देखा कि कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान मिले कागजों को अव्यवस्थित तरीके से थैले में रख रहे हैं, तो उन्होंने फटकार लगाते हुए खुद ही पेपर को रखने लगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने फटकार लगाते हुए कहा कि ये कागज नहीं, ये लोगों की उम्मीदें हैं. यह हमारे लिए सोने के समान है. जब मैं जनता के आवेदन एक-एक कर के ले सकता हूं, तो आप क्यों नहीं. मेरा एक-एक आवेदन सीधा होना चाहिए, कोई टेड़ा नहीं. इस दौरान सिंधिया ने खुद ही आवेदनों के एकत्रित किया और फिर कलेक्टर को सौंप दिए।
आवेदन सिर्फ फाइलों का हिस्सा नहीं
सिंधिया ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान लोग भरोसे के साथ अपनी समस्याएं लेकर आते हैं. उस पर गंभीरता के साथ काम होना चाहिए. आवेदन सिर्फ फाइलों का हिस्सा बनकर न रहें. यह किसी की पीड़ा, संघर्ष और उम्मीद की कहानी होती है. आवेदन पर लापरवाही बरतना उनकी भावनाओं को नजरअंदाज करना है।

UP में कैबिनेट विस्तार की चर्चा गर्म, विनोद तावड़े आज करेंगे योगी आदित्यनाथ से अहम बैठक
मोनालिसा भाग गई है…’—पति का दावा, लोगों से खोजने की अपील
होर्मुज तनाव का असर भारत पर—ट्रंप के ऐलान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी 23,600 के नीचे
मिशन गिद्ध: भोपाल से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा, 7 दिन में तय की 1274 KM दूरी—क्या है वजह?
छात्रों को मिला आधुनिक सुविधाओं से लैस नया स्कूल, राज्यपाल-सीएम ने किया उद्घाटन
भारत-ब्रिटेन FTA: मई से लागू हो सकता है समझौता, ऑटो और व्हिस्की पर टैक्स में बड़ी राहत
अमेरिका की कार्रवाई से होर्मुज बंद, वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा—ऊर्जा संकट बढ़ सकता है
खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: बिस्तर के अंदर छिपाई गई डांसर की लाश, बदबू से खुला राज