उद्यमियों के लिए राहत: 169 करोड़ जारी, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगा लाभ
भोपाल: सीएम डॉ. मोहन यादव सोमवार ( 30 मार्च 2026 ) को भोपाल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदेश की 257 से अधिक MSME इकाइयों को 169.57 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर सुबह 10 बजे “समर्थ एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश” की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। यह कदम औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने और “इन्वेस्टमेंट एंड एम्प्लॉयमेंट ईयर” (2026) के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सीएम यादव एमएसएमई इकाइयों के साथ-साथ प्रदेश के 286 स्टार्टअप्स को भी 3.43 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिसकी प्रथम किश्त (लगभग 28 लाख रुपये) आज वितरित की जाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति एवं कार्यान्वयन ईआईआर योजना अंतर्गत सहायता के रूप में प्रदेश के 43 ज़िलों के 286 स्टार्टअप्स को ₹3.43 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 43 जिलों के उद्यमी और स्टार्टअप संस्थापक शामिल हो रहे हैं, जहाँ वे अपने अनुभव साझा करेंगे।
भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र और लाभांश की राशि का चेक भी दिया जाएगा
- भूमि आवंटन: कार्यक्रम के दौरान आगर-मालवा और बैतूल जिले के 3 उद्यमियों को औद्योगिक भूमि आवंटन आदेश और एक उद्यमी को आशय पत्र (Letter of Intent) सौंपा जाएगा।
- लघु उद्योग निगम का लाभांश: एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप इस अवसर पर सीएम को लघु उद्योग निगम की ओर से 8 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश का चेक भी भेंट करेंगे।
- मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना : योजना के अंतर्गत 3 हितग्राहियों को 50.5 लाख रूपये की ऋण राशि का वितरण चेक के माध्यम से करेंगे और आनलाइन माध्यम से उद्यमियों को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आवंटन प्रमाण पत्र तथा आशय-पत्र भी प्रदान करेंगे।

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक