रोकने पर कर्मचारियों को निहंगों ने जमकर मारा
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में टोल प्लाजा पर निहंगों ने हमला कर दिया. नेशनल हाईवे-44 पर स्थित मड़ई टोल प्लाजा पर शुक्रवार को निहंग सिखों के हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी में निहंगे सिख टोल कर्मचारियों से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं।
बैरियर तोड़ने के बाद कर्मचारियों को पीटा
पूरा मामला लखनादौन थाना क्षेत्र का है. यहां नेशनल हाईवे-44 स्थित मड़ई टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर के समय निहंग सिखों के हमले से हड़कंप मच गया. दरअसल निहंग सिखों ने कार से टोल प्लाजा पर स्थित बैरियर को तोड़ दिया था. जिसके बाद जब टोल कर्मचारियों ने रोका तो निहंगाों ने मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तीन टेम्पो ट्रैवलर (जिनके नंबर PB 01 F 8387,PB 09 AR 4181 और PB 09 AP 5266) हैं. तीनों टेम्पो ट्रैवलर ने बैरियर तोड़ दिया और बिना टोल चुकाए ही भागने की कोशिश की. इसके बाद कर्मचारियों ने रोकना चाहा, तो निहंगे सिखों ने गाली गलौज शुरू कर दिया. जब कर्मचारियों ने विरोध शुरू किया तो आरोपियों ने टोल कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी।
धारदार हथियारों से लैस थे निहंगे सिख
बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले निहंगे सिख धारदार हथियारों से लैस थे. आरोपियों ने टोल कर्मचारी पर तलवार की मूठ और लाठी-डंडों से हमला किया. इसमें टोल कर्माचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोपियों का खौफ इतना ज्यादा था कि कर्मचारी के साथियों की बोलने की हिम्मत भी नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने टोल कर्मचारियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
टी20 क्रिकेट के नए किंग? अभिषेक शर्मा ने बाबर आजम और वॉर्नर को पछाड़कर बनाया यह रिकॉर्ड।
मैदान पर पर्पल कैप की रेस, होटल में विवाद? रबाडा के वायरल क्लिप से मची खलबली।