मंत्री गजेंद्र यादव के बयान के बीच भूपेश बघेल ने उठाया पोटा केबिन का मुद्दा
बीजापुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक गंभीर मुद्दे पर सियासी घमासान देखने मिला.बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन में तीन नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने का मामला शून्यकाल के दौरान जोरदार तरीके से उठा. विपक्ष ने इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की, लेकिन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से बहिष्कार कर दिया।
भूपेश बघेल ने उठाया पोटा केबिन में 3 नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने का मामला
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन में तीन नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने का मामला सामने आया है.इस मामले ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है. विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की. विपक्ष ने आरोप लगाया कि गंगालूर पोटा केबिन की तीन बच्चियों के गर्भवती होने की घटना बेहद गंभीर है.इस पर सदन में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की मांग की. मगर स्थगन को अस्वीकार कर दिया गया. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस मामले में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी सरकार दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. पूरे मामले की लीपापोती कर रही है।
मैं खुद जाकर पोटा कैबिन निरीक्षण करूंगा – गजेंद्र यादव
विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया. तब विपक्षी विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर सदन से बहिष्कार कर दिया. पूरे मामले में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विपक्ष के आरोपों का पलटवार किया. गजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार कोई लीपापोती नहीं कर रही है. ना किसी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय कलेक्टर से इस मामले में बातचीत हुई है. मैं खुद जाकर पोटा कैबिन निरीक्षण करूंगा. दरअसल, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पोटा केबिन की तीन नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने का मामला अब सियासत के केंद्र में आ गया है.अब देखना होगा कि जांच के बाद इस पूरे मामले में क्या सच्चाई सामने आती है. दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया: ‘हम पर हमला हुआ, कार तोड़ी गई’
पूर्व सेवा गणना पर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दिया झटका
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें
BJP सांसद का हमला: मल्लिकार्जुन खरगे का ‘दिमागी संतुलन बिगड़ा’
नहर किनारे वीडियो शूटिंग के दौरान हादसा, इलाके में मातम
बोर्ड रिजल्ट में चमका गौतम बुद्ध नगर, हाईस्कूल-इंटर दोनों में बेहतर रैंक
कर्मचारियों के कल्याण पर जोर, अमेजन इंडिया लगाएगी 2800 करोड़
यूपी बोर्ड के नतीजे आए: हाईस्कूल 90.42% और इंटर 80.38% पास