एक महीने तक ट्रेनें बंद, वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश
नई दिल्ली|उत्तर रेलवे ने परिचालन कारणों के चलते दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को एक माह के लिए रद्द करने का फैसला किया है। यह रद्दीकरण 1 से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। रेलवे के अनुसार,ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय परिचालन संबंधी कारणों से लिया गया है। इनमें मेंटेनेंस, पावर ब्लॉक व तकनीकी कार्य शामिल हैं। ट्रेनों के रद्द करने के फैसले से इन रूटों पर रोजाना अपडाउन करने वालों की जेब का खर्च बढ़ जाएगा। प्रमुख ट्रेनों में 64449 (गाजियाबाद-नई दिल्ली), 64428 (नई दिल्ली-गाजियाबाद), 64431 (गाजियाबाद-नई दिल्ली), 64450 (नई दिल्ली-गाजियाबाद), 64095 (नई दिल्ली-शकूरबस्ती), 74031 (गरही हरसारू-फरुखनगर), 74033 (दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर), 74036 (फरुखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला) और 74038 (फरुखनगर-गरही हरसारू) शामिल हैं। दिल्ली-गाजियाबाद और दिल्ली-फरुखनगर रूट पर चलने वाली ये सेवाएं रोजाना दफ्तर जाने वाले यात्रियों के लिए अहम मानी जाती हैं। दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर पहले से चल रही कुछ स्पेशल होली ट्रेनों के बावजूद इन लोकल ट्रेनों की रद्दीकरण से रोजाना यात्रियों को काफी असुविधा हो सकती है। इसके अलावा होली के बाद बढ़ती भीड़ के बीच भी असुविधा होगी।

जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य