सुनील शेट्टी ने भारत-पाकिस्तान टी20 मैच को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, बोले- ‘बहुत राइवलरी है…’
आयोजन संयुक्त रूप से श्रीलंका और भारत कर रहे हैं। पाकिस्तानी टीम के इसी फैसले के बीच सुनील शेट्टी ने बड़ी बात कह दी है।
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर क्या बोले सुनील शेट्टी?
शुक्रवार को सुनील शेट्टी मुंबई में एक बुक लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। यहां पर उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक स्टेटमेंट दिया है। वह कहते हैं, ‘मैं चाहूंगा कि पाकिस्तान, श्रीलंका में आकर खेले। ना खेलने से क्या हो जाता है। भारत और पाकिस्तान की एक बहुत अच्छी राइवलरी है। बिल्कुल वैसी ही राइवलरी जैसी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टीम के बीच एशेज में होती है।’ इस तरह सुनील शेट्टी की इच्छा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो। बताते चलें कि पाकिस्तान सरकार ने फैसला लिया है कि उनकी टीम भारत के साथ टी20 में मैच नहीं खेलेगी। इस फैसले को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फॉलो कर रहा है। अब देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या होता है।
अपनी टीम को जीतने के लिए शुभकामनाएं दी
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को देश और दुनिया भर में देखा जाता है, करोड़ लोग क्रिकेट के फैन हैं। सुनील शेट्टी भी काफी बड़े क्रिकेट फैन हैं। उनके दामाद केएल राहुल भी भारतीय क्रिकेट टीम से खेलते हैं। अपने देश की टीम को उन्होंने टी20 मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वह कहते हैं, 'भारतीय क्रिकेट टीम जैसा खेलती आ रही, वैसा ही खेलेंगी तो हम जरूर जीतेंगे।'
सुनील शेट्टी का करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
सुनील शेट्टी के करियर फ्रंट की बात करें तो वह ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वह एक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। पिछले साल सुनील शेट्टी की एक फिल्म ‘केसरी वीर’ भी रिलीज हुई थी, इसमें उन्होंने एक योद्धा का रोल किया था।

“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध