महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप में लगी आग, कई कारें जली
भोपाल । शहर के जेल रोड स्थित महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप में आग लगने से शॉप में खड़ी कारें जलकर राख हो गईं। कारों की संख्या सात बताई जा रही है। ये सभी कारें मरम्मत के लिए आई थी। ऑटोमोबाइल शॉप के मालिक के अनुसार इस हादसे में करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप ट्रूबा कॉलेज के पास स्थित है। शॉप मालिक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी। उस समय शॉप के अंदर पांच और बाहर दो कारें खड़ी थीं। आग की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल फायर कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद गांधीनगर, छोला और बैरागढ़ फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी कारें पूरी तरह जल चुकी थीं। आग की चपेट में कारों के साथ-साथ शॉप में रखा ऑटोमोबाइल पार्ट्स और अन्य सामान भी आ गया, जिससे नुकसान और बढ़ गया। शॉप मालिक ने शॉर्ट सर्किट की संभावना से इनकार करते हुए साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि करीब छह महीने पहले ही शॉप में नया इलेक्ट्रिक सिस्टम लगाया गया था, जो पूरी तरह सुरक्षित है। आग में शॉप के सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी जल गए, जिससे अंदर की फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी। हालांकि, आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर जांच की मांग की गई है। घटना की सूचना मिलते ही निशातपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है, जल्दी ही इस घटना में खुलासा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
सरकारी आदेश का इंतजार, केस वापसी को लेकर क्या है पूरा कानूनी नियम?