रंगे हाथ पकड़ी गई 'नशा वाली आंटी...गांजा बेच रही महिला को पुलिस ने दबोचा, इलाके में हड़कंप
रायपुर। पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कामले के दिशा-निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तेलीबांधा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रमाकांत साहू और थाना प्रभारी तेलीबांधा की टीम ने विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया।
3.7 किलो गांजा जब्त, महिला गिरफ्तार
सर्चिंग के दौरान आरती तेलासी (30 वर्ष) पत्नी आशीष तेलासी, निवासी सुभाष नगर, देवारपारा के पास से एक सफेद प्लास्टिक थैला और एक कपड़े का थैला बरामद किया गया। जांच में पता चला कि प्लास्टिक थैले में 2.170 किलो और कपड़े के थैले में 1.530 किलो गांजा था। कुल मिलाकर 3.700 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 30,700 रुपए बताई गई, गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया।
कार्रवाई और कानूनी प्रावधान
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया (अप. क. - 31/26) और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकना और अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव