मासूम पर जुल्म: बच्ची से बंधुआ मजदूरी और मारपीट, CRPF जवान पकड़ा गया
नोएडा|नोएडा पुलिस ने सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने एक साल की बच्ची को घरेलू काम के लिए रखा था और उसे प्रताड़ित करते थे। इसकी शिकायत सीआरपीएफ के अधिकारी ने ही थाने में दी थी।नोएडा के थाना ईकोटेक-3 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात सूबेदार मेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बटालियन में तैनात एक कांस्टेबल ने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लिए बिना 10 साल बच्ची को अपने घर पर काम के लिए रखा। आरोप लगाया कि वहां बच्ची के साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 235 बटलियन में तैनात एक सूबेदार मेजर ने बीती रात को थाना ईकोटेक-तीन में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका आरोप है कि उनकी बटालियन में तैनात तारीक अनवर नमक कांस्टेबल और उसकी पत्नी रिस्पांस खातून ने बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के अपने घर पर काम करने के लिए अपने एक रिश्तेदार की 10 साल की बच्ची को रखा हुआ है।जज ने डॉक्टर पत्नी और सास-ससुर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, क्या लगाए आरोपये भी पढ़ें:'पापा, मैं फंस गया हूं’, मरने से पहले नोएडा के इंजीनियर ने अपने पिता से क्या कहा उनका आरोप है कि तारीक अनवर और उसकी पत्नी बच्ची के साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश