शीतलहर का कहर: गुरुग्राम में ऑरेंज अलर्ट जारी, गलन से कांपे लोग
नई दिल्ली|गुरुग्राम के इलाकों में बफीर्ली हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी है। आलम यह है कि गुरुग्राम के अलग-अलग इलाके जमा देने वाली ठंड की चपेट में हैं। गुरुग्राम में रविवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात के तौर पर दर्ज की गई। गुरुग्राम में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुग्राम और फरीदाबाद के विभिन्न इलाकों में मध्यम से घने कोहरे के साथ शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में सबसे कम तापमान
मौसम विभाग के चंडीगढ़ कार्यालय की ओर से जारी वेदर बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में सबसे कम तापमान गुरुग्राम एडब्ल्यूएस में दर्ज किया गया। गुड़गांव में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम के बाद सबसे कम तापमान नारनौल में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को गुड़गांव में तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
जमी नजर आईं पत्तियों पर पाले की परत
गुरुग्राम के बाहरी इलाके खासकर गांवों में तो सोमवार सुबह के शुरुआती घंटों में हालात बेहद खराब नजर आए। फसलों और वनस्पतियों पर पाले की पतली परत जमी नजर आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की ठंड तब देखी जाती है जब तापमान शून्य के करीब पहुंचता है। कई निवासियों ने सोशल मीडिया पर कारों और खेतों पर पड़ी पाले की तस्वीरें शेयर कीं।
इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम में रात का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुग्राम में रविवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। हरियाणा में नारनौल दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री, हिसार में 2.6, करनाल में 3.5, अंबाला में 4.5 और रोहतक में 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कोहरे के साथ शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 13 जनवरी को गुरुग्राम के साथ ही फरीदाबाद में सुबह के वक्त मध्यम से घने कोहरे के साथ ही कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मिलेनियम सिटी के विभिन्न हिस्सों में अगले 48 घंटों तक ‘कोल्ड वेव’ (शीतलहर) की स्थिति बनी रहेगी। आसमान तो साफ रहेगा लेकिन तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना है।गुरुग्राम में 750 एकड़ अरावली पहाड़ी वन में होगी तब्दील, पहले चरण में कितने गांवये भी पढ़ें:उत्तराखंड में लाइव कर किसान आत्महत्या की घटना ने पकड़ा तूल, अब मजिस्ट्रेटी जांचये भी पढ़ें:दिल्ली में चली शीतलहर, 2 दिन ऑरेंज अलर्ट; पालम में टूटा 13 साल का
रिकॉर्डgurugram weather
14 जनवरी को भी जोरदार ठंड, येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 14 जनवरी को भी गुरुग्राम और फरीदाबाद के विभिन्न हिस्सों में सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरे के साथ कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसस साफ है कि मकर संक्रांति तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भीषण ठंड का असर कारोबार पर भी दिख रहा है। रविवार को बाजारों में आम दिनों के मुकाबले भीड़ कम देखी गई।

नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
टी20 क्रिकेट के नए किंग? अभिषेक शर्मा ने बाबर आजम और वॉर्नर को पछाड़कर बनाया यह रिकॉर्ड।
मैदान पर पर्पल कैप की रेस, होटल में विवाद? रबाडा के वायरल क्लिप से मची खलबली।
सबरीमाला सुनवाई में बड़ा सवाल, क्या स्पर्श से अपवित्र होते हैं देवता?
राजधानी में सियासी हलचल तेज, BJP आज कर सकती है बड़े ऐलान
शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने थपथपाई विभाग की पीठ; नवाचार और टीमवर्क को बताया सफलता का मंत्र।